ऑक्सीजन की आपूर्ति

By: Apr 24th, 2021 12:05 am

भारत में कई राज्यों में ऑक्सीजन की उच्च मांग के संदर्भ में, खासकर महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ व हिमाचल प्रदेश आदि में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति करना बहुत महत्त्वपूर्ण है। महाराष्ट्र में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और मरने वालों की संख्या भी बहुत अधिक है। सरकार ने कई प्रतिबंधों को लागू किया है, लेकिन लोगों के बीच कोई डर नहीं है। बहुत जगह दफनाने वाले स्थानों की बहुत बड़ी कमी है।

 यदि यह लंबे समय तक जारी रहा और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो सरकार के पास केवल एक ही विकल्प है कि वह लॉकडाउन की घोषणा करे जो कि हमारी अर्थव्यवस्था के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा। इससे  देश में वित्तीय संकट बढ़ेगा, लोग इसके बारे में क्यों नहीं सोचते हैं? इससे पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सपने ढह जाएंगे। इसलिए सभी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुझाए गए दिशानिर्देशों को अपनाएं।

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App