यूक्रेन बॉर्डर से सेना वापसी को रूस राजी

By: Apr 24th, 2021 12:02 am

एजेंसियां — मॉस्को

रूस ने यूक्रेन बार्डर पर तैनात अपनी सेना को वापस जाने के आदेश दे दिए हैं। माना जा रहा है कि इससे यूरोप में तीसरे विश्वयुद्ध के शुरू होने का खतरा फिलहाल टल गया है। मार्च के अंत से ही रूसी सेना के लगभग एक लाख जवान भारी सैन्य साजोसामान के साथ यूक्रेन की सीमा के नजदीक पहुंच गए थे, जिसके बाद अमरीका समेत कई यूरोपीय देश खुलकर यूक्रेन के पक्ष में लामबंद हो गए थे।

 सेना की वापसी का आदेश देते हुए रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने सैन्य साजोसामान को इस साल के अंदर में एक दूसरे युद्धाभ्यास के लिए वहीं छोड़ने को कहा है। ऐसे में रूस की नीयत पर कई देशों ने शक जताया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस की इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना के वापस लौटने से क्षेत्र में तनाव को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App