सफाई कर्मचारी का वेतन 15 हजार रुपए  

By: Apr 5th, 2021 12:02 am

करनाल में सफाई मित्र उत्थान सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की घोषणा, गरीब बच्चों की शिक्षा को मिलेगा ऋण

निजी संवाददाता- चंडीगढ़

करनाल में सफाई मित्र उत्थान सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सफाई कर्मचारियों के लिए घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बाद ग्रामीण व कर्मचारियों व शहरी सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर है। हरियाणा में ग्रामीण सफाई कर्मचारी का वेतन 12 हजार 500 रुपए  प्रतिमाह से बढाकर 14 हजार रुपए और शहरी सफाई कर्मचारी का 15 हजार रुपए  से बढ़ाकर 16 हजार रुपए किया है। 10 से 15 वर्ष तक का अनुभव रखने वाले सुपरवाइजर व दरोगा को प्राथमिकता के आधार पर सफाई का ठेका मिलेगा। किसी महीने वेतन ना मिलने पर अगले माह में 500 रुपए हर्जाने के रूप में मिलेंगे।

 सीवरेज मैन का वेतन 10 हजार से बढ़कर 12 हजार रूपये हुआ। डयूटी पर मृत्यु होने पर 5 लाख रूपये का बीमा देने और घर पर सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना से दिए जाएंगे। नियमित कर्मचारी की तर्ज पर 2600 पार्ट 2 आउट सोर्सिस सफाई कर्मचारियों को भी एक्स ग्रेसिया की सुविधा मिलेगी।  सफाई कर्मियों के वेतन के लिए आए पैसे से ही उन्हें वेतन दिया जाएगा। यह पैसा अन्य विकास कार्य पर खर्च नहीं होगा। ग्रामीण क्षेत्र में सफाई कर्मियों के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा और नये पद भी सृजित किए जाएंगे। गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार की गारंटी पर शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। यदि गरीब व्यक्ति किसी कारण उस ऋण को अदा में असमर्थ है तो सरकार उस ऋण

को भरेगी।

महिलाओं के हाथ होगी नयागांव व खरड़ काउंसिल अध्यक्ष की कमान

 मोहाली। मोहाली नगर निगम सहित जिले की सात नगर परिषदों को अगले सप्ताह अध्यक्ष व मेयर पद मिल जाएंगे। जिले की सभी नगर काउंसिलों में से नयागांव और खरड़ के अध्यक्ष पद महिला के लिए रिजर्व होंगीं। दोनों नगर परिषदों की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। हालांकि लोकल बॉडीज विभाग ने मोहाली नगर निगम को रिजर्वेशन से बाहर रखा गया है। जिले की कुराली, जीरकपुर, बनूड़, लालडू और डेराबस्सी नगर कांउसिल को रिजर्वेशन से बाहर रखा गया है। करीब डेढ़ महीने पहले नगर निगम चुनाव होने के बाद से सभी चुने पार्षद इस रिजर्वेंशन नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे। जिसकी नोटिफिकेशन इसी सप्ताह जारी की गई है। मोहाली में मेयर कौन होगा इसका फैसला बुधवार को होगा। बुधवार को कांग्रेस की मीटिग है। सेहत मंत्री बार-बार कह चुके हैं कि मेयर पद का फैसला हाईकमान करेगी। लेकिन कांग्रेस में मेयर को लेकर खींचातान भी शुरू हो चुकी है। नगर निगम के लिए डिवीजनल कमिश्नर रोपड़ को मीटिग करानेए जबकि नगर कांउसिल के किए डिप्टी कमिश्नर को अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा गया है। मीटिग बुलाकर सभी पार्षदों को शपथ दिलाएं और उसी दौरान नगर काउंसिल के प्रधान और नगर निगम के मेयरए सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चयन कर प्रक्त्रिया पूरी करें। मेयर पद के लिए सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह जीती दौड़ में सबसे आगे हैं। इसी प्रकार से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपइंदर सिंह ढिल्लों के बेटे उदयवीर सिंह ढिल्लों जो जीरकपुर से चुनाव जीते हैं, के प्रधान बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं। मोहाली में 50 वार्डो में से 37 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। मोहाली जिले में नयागांव और खरड़ की नगर काउंसिल को महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App