छात्रों ने जानीं वेस्टर्न डांस की बारीकियां

By: Apr 6th, 2021 12:23 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- नाहन
हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीच्यूट कालाअंब में छात्रों के लिए प्रत्येक सप्ताह डांस वर्कशॉप का आयोजन करवा रहा है। इस सप्ताह भी संस्थान में छात्रों के लिए वेस्टर्न व भांगड़ा डांस वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीच्यूट के होस्टल में रहने वाले करीब 30 छात्रों ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप में फॉक टू फ्यूजन डांस अकेडमी जगाधरी के प्रशिक्षित कॉरियोग्राफर सिद्धार्थ दत्ता, मोहन आनंद व राहुल कश्यप द्वारा छात्रों को वेस्टर्न डांस की बारीकियां सिखाई गई। इस बारे में हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीच्यूट के सीईओ मन्नत बंसल ने कहा कि नृत्य व संगीत हमारे जीवन में अद्भुत ऊर्जा का संचार करता है। डांस व संगीत के लिए हमें अपनी भागदौड़ भारी जिंदगी में समय जरूर निकालना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक इंसान रचनात्मकता होता है। उसमें कोई न कोई हुनर छिपा होता है जो उसे जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता रहता है। हम सभी में नए व सकारात्मक विचारों को जीने की सहज ईच्छा होती है और डांस उन माध्यमों में से एक है, जिसके द्वारा हम अपने जीवन में नए व सकारत्मक विचारों का संचार कर सकते हैं। हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीच्यूट के वाईस चेयरमैन विकास बंसल ने बताया कि हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीच्यूट द्वारा नृत्य व संगीत कला को लेकर प्रत्येक सप्ताह एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया जाता है। जिसमें छात्रों की रुचि देखते हुए कैंपस में ही एक म्यूजिकल रूम की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इससे छात्र डांस, गिटार, ड्रम, सिंगिंग जैसे संगीत व नृत्य कला से जुड़े अपने हुनर को निखार सकेंगे। इतना ही नहीं हिमालयन गु्रप के छात्रों द्वारा अपना खुद का म्यूजिकल बैंड भी बनाया गया है जो कि भविष्य में संगीत से जुड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की जोरदार तैयारियों में जुटा है। बता दें कि हिमालयन गु्रप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीच्यूट छात्रों को न केवल भविष्य संवारता है, अपितु उनके अंदर उभर रही कलाओं को भी निखारता है। इसके अलावा देश में फैली कोरोना महामारी के भयावह खबरों व इस नाकारात्मक महौल में छात्रों को मानसिक रूप से मजबूती देने हेतु छात्रों को इंडोर गेम ऑडिटोरियम भी उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें छात्र कैंपस के अंदर ही एक-दूसरे के साथ समय बिता सकें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App