कलयुग का कलयुगी बेटा, बुजुर्ग मां के साथ किया धोखा, बैंक खातों से उड़ाई 14 लाख की राशि

By: May 25th, 2021 5:14 pm

नगर संवाददाता, ऊना
ऊना थाना क्षेत्र के तहत एक बुजुर्ग मां ने अपने ही बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। 82 साल की महिला का आरोप है कि उसके एक बेटे ने इसके विभिन्न बैंक खातों से लगभग साढे 14 लाख रुपए की राशि निकाल ली है। महिला ने ऊना पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसके बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसके बेटे ने इसके साथ धोखाधड़ी की है। महिला ने बताया कि इसके बेटे ने धोखाखड़ी कर इसके विभिन्न बैंक खातों में रखी करीब साढे चौदह लाख रुपए निकाल लिए और इसके खातों को बिल्कुल खाली कर दिया गया है। महिला ने बताया कि जब इसने अपने खाते खाली देखे तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई है। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर तहकीकात आरंभ कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App