काले-गोरे का भेद मिटाएंगे मल्टी स्किन हैंडशेक इमोजी

By: May 4th, 2021 12:02 am

दुनिया की जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल मल्टी स्किन टोंड हैंडशेक दिखाते हुए नया इमोजी लॉन्च कर रही है। गूगल का यह कदम लिंग विविधता और अंतर्वेशन को व्यवहार में शामिल करने के लिए उठाया गया है। यह मल्टी-स्किन हैंडशेक इमोजी 25 ऑप्शन में है, जो कि कंपनी के नए रिलीज में नजर आएगा। यह इमोजी 14.0 है, जिसका मतलब है कि यूजर्स को यह 2022 में इस्तेमाल के लिए मिलेगा। गूगल के इमोजी के लिए क्रिएटिव डायरेक्टर जेनिफर डेनियल ने कहा कि हमारे जीवन में इस प्रकार के बदलाव काफी जरूरी है, इन्हें अपनाने पर लोगों के जीवन में बदलाव आएगा।

कुछ टेक्निकल वर्क और कोरोना वायरस की वजह से मल्टी-स्किन टोन हैंडशेक इमोजी के रिलीज में देरी हुई है, लेकिन अब यह बस आने का कागार पर है। साल 2019 में मल्टी-स्किन टोंड हैंडशेक के बारे में यूनिकोड में पेपर वर्क प्रस्तुत किए गए थे। इस प्रस्ताव में मल्टी स्किन टोन के 25 इमोजी के बारे में विस्तार से बताया गया था। जेनिफर ने बताया कि एन्कोडिंग करने में काफी समय लगने वाला है। नया इमोजी तैयार करने में दो वर्ष का समय लग सकता है। इससे पहले से ही एक सामान्य वन-टोन वाला हैंडशेक इमोजी मौजूद था। इस नए एडिशन के लिए दो नए इमोजी हैंड्स तैयार करने की जरूरत थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App