छह बोलीदाता डिफाल्टर, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने 105 मकान बेचने को निकाली थी निविदाएं

By: May 15th, 2021 12:06 am

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने 105 मकान बेचने को निकाली थी निविदाएं

चंडीगढ़, 14 मई (मुकेश संगर)

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अप्रैल में 105 मकान बेचने के लिए ई-टेंडर निकाला था। इसमें सबसे अधिक बोली देकर मकान खरीदने वाले छह बोलीदाता डिफाल्टर हो गए हैं। सेक्टर.63 में सबसे अधिक बोली देकर थ्री बेड रूम फ्लैट 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके लिए रिजर्व प्राइज से करीब 18 लाख रुपए अधिक बोली दी गई थी। ऐसे ही पांच और लोगों ने रिजर्व प्राइज से बढ़ाकर बोली दी थी। ऐसे रुझान को देखकर सीएचबी के अधिकारी भी गदगद थे। वे खुशी से फूले नहीं समा रहे थे कि ई.टेंडर से उन्होंने पहली ही बार में 36 मकान बेच दिए। छह सबसे अधिक बोली देने वालों ने रिजर्व प्राइज से काफी अधिक राशि की बिड दी थी। बाद में ये छह बोलीदाता 25 फीसद राशि जमा कराने ही नहीं आए।

सीएचबी ने इनका तय समय तक इंतजार किया। जब नहीं आए तो इनकी जमा अर्नेस्ट मनी डिपोजिट राशि दो.दो लाख रुपए को अब जब्त कर लिया गया है। साथ ही इन मकानों को भी दोबारा से ई.टेंडर में शामिल कर लिया गया है। सेक्टर.63 में ही ईडब्ल्यूएस मकान को 30 लाख रुपए में खरीदा था। जिसका रिजर्व प्राइज 23 लाख था, लेकिन बिडर 25 फीसद राशि जमा नहीं करा सका। इसी तरह से सेक्टर.51 में टू बेड रूम फ्लैट 97 लाख में बेचा था। बोर्ड बोलीदाता के रवैये से हैरान है। बोर्ड को फिर भी 12 लाख रुपए का रेवेन्यू जब्त की गई ईएमडी से मिल गया है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने ऐसे लोगों के लिए 79 फ्री होल्ड बेस मकान बेचने का ई.टेंडर निकाला है। 17 से 31 मई तक इन मकानों के लिए कोई भी ई.टेंडर के जरिए अपनी बिड जमा करवा सकते हैं। एक जून को सेक्टर.9 स्थित बोर्ड के ऑफिस में टेंडर बिड खोली जाएंगी। इन सभी मकानों के लिए बोर्ड में रिजर्व प्राइज तय कर रखे हैं। खास बात यह है कि चंडीगढ़ और इससे बाहर के कोई भी नागरिक इसमें हिस्सा ले सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App