Weather : ऊना का तापमान 38 डिग्री पार, हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने से चढ़ा पारा, 19 से फिर छाएंगे बादल

By: May 17th, 2021 12:07 am

कार्यालय संवाददाता-शिमला

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाके फिर से तपने लगे है। ऊना का पारा 38 डिग्री से पार हो गया है। ऊना के साथ-साथ बिलासपुर व हमीरपुर में दिन के समय लोगों को प्रचड़ गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य के मैदानी इलाकों में सोमवार को भी लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में 18 से 22 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। पहाड़ों पर पूरे सप्ताह के दौरान बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। राज्य के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, चंबा, सिरमौर व डलहौजी के एक दो स्थानों पर 19 व 20 मई को भारी बारिश, तूफान व ओलावृष्टि होगी।

 इसके  लिए विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर का 37.8 डिग्री व हमीरपुर में 36.5 डिग्री दर्ज किया गया है। सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, नाहन, सोलन, कांगड़ा, बिलासुपर व हमीरपुर के तापमान दो डिग्री तक बढ़ोतरी आई है।  मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 22 मई तक मौसम खराब बना रहेगा।

कहां कितना तापमान

जिला    अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    24.0       14.2

सुंदरनगर  32.6       12.7

भुंतर       31.8       10.6

कल्पा     20.6       4.0

धर्मशाला  25.8       14.4

ऊना       38.2       19.2

नाहन      33.0       19.5

केलांग     15.5       2.4

कांगड़ा    34.1       16.2

बिलासपुर 37.8       15.6

हमीरपुर   36.5       16.0

चंबा       31.8       13.2

डलहौजी  19.6       13.5


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App