डा. गौतम को हिमाचली संस्कृति का पुरस्कार, हर्षनंदिनी भाटिया की पुण्य स्मृति पर मिला सम्मान

By: Jun 12th, 2021 12:06 am

नगर संवाददाता — धर्मशाला

ब्रज साहित्य क्षेत्र की विदुषी डा. हर्षनंदिनी भाटिया की दशम पुण्य स्मृति के अवसर पर मदनमोहन ब्रजलोक समिति अलीगढ़ के तत्त्वावधान में जूम प्लेटफार्म के आभासी माध्यम द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डा. हर्षनंदिनी भाटिया स्मृति सम्मान समारोह-2021 से कांगड़ा से डा. गौतम शर्मा व्यथित को हिमाचल लोक संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ माता-पिता को समर्पित वीडियो से हुआ, तत्पश्चात चंद्रिका तथा लावण्या द्वारा सरस्वती वंदना का गान व डा. अपूर्वा द्वारा स्वागत गीत आयोजित किया गया। कांगड़ा स्थित धर्मशाला के समीप ग्राम नेरटी के ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले गौतम व्यथित ने यह सम्मान स्वीकार किया। वहीं कार्यक्रम के अगले चरण में पूजा धर्मशाला ने हिमाचली लोकगीत की सुंदर प्रस्तुति की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App