निगम कर्मियों को विशेष आर्थिक राहत, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने बेहतर बताया प्रदेश सरकार का फैसला

By: Jun 6th, 2021 12:06 am

हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने बेहतर बताया प्रदेश सरकार का फैसला

टीम — शिमला, धर्मशाला

हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने राज्य सरकार द्वारा परिवहन कर्मचारियों सहित पेंशनर्ज के वेतन-भत्तों की शीघ्र अदायगी करने के निर्णय का स्वागत किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर व प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर सहित भामस के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  व परिवहन मंत्री  विक्रम सिंह ठाकुर का परिवहन कर्मचारियों के वेतन भत्तों का शीघ्र भुगतान करने के निर्णय पर आभार व्यक्त  किया है। उन्होंने कहा कि गत दिनों परिवहन मंत्री द्वारा हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी और पदाधिकारियों ने मंत्री को कर्मचारियों की हर समस्या के बारे में विस्तार से बताया था।

 कर्मचारियों का चिकित्सा भत्ते सहित लंबे समय से देय नाइट, ओवरटाइम और समस्त लंबित आर्थिक देनदारियां तुरंत बहाल करने के निर्णय सहित हिमाचल पथ परिवहन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में भी लंबित आर्थिक बढ़ोतरी करने के लिए आभार व्यक्त किया है। संघ ने सरकार द्वारा निगम की हालत में सुधार करने के लिए नई बसें खरीदने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि संघ के समस्त पदाधिकारियों ने पिछले दिनों सरकार के साथ हुई वार्ता के दौरान संघ द्वारा रखी गई समस्त मांगों के अनुरूप निर्णय लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम को 259 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देकर कृतार्थ किया है, उसके लिए भी परिवहन मजदूर संघ सरकार का आभारी रहेगा उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निगम प्रबंधन को आदेश जारी किए गए हैं कि वह हर महीने एक तारीख को समय पर मासिक वेतन का भुगतान करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App