राजेंद्रपाल ठाकुर बिलासपुर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष

By: Jul 23rd, 2021 12:55 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—बिलासपुर
जिला परिषद के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्रपाल ठाकुर अब कांग्रेस सेवादल के सदर बिलासपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सेवाएं देंगे। जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। बंदला परनाली से ताल्लुक रखने वाले राजेंद्रपाल ठाकुर बिलासपुर का एक जाना-पहचाना नाम हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ भी है। जिला कांग्रेस मुख्यालय में इंदिरा भवन में गुरुवार को जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने सदर ब्लॉक सेवा दल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर पूर्व सदस्य जिला परिषद को विधिवत रूप से नियुक्ति पत्र भेंट किया। इस मौके पर बिलासपुर नगर कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश ठाकुर और मनीष शर्मा मंटू को जिला कांग्रेस सेवादल का महासचिव नियुक्त किया गया और इनको भी विधिवत रूप से नियुक्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान, रंजीत ठाकुर व अन्य लोग मौजूद थे। पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार जिला कांग्रेस सेवादल में अन्य नियुक्तियां की जाएंगी और कांग्रेस सेवादल संगठन जिला के हर बूथ पर सदस्य बनाएगी। इस अभियान की शुरुआत जल्द ही सदर विधानसभा क्षेत्र से की जाएगी।

बिजली बंद
घुमारवीं। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड उपमंडल घुमारवीं-दो के सहायक अभियंता कर्ण चंदेल ने बताया कि विभाग द्वारा 100 केवी सब-स्टेशन वाह के अंतर्गत आने वाले गांव पध्यान, देहलवीं, पदोहड़ी सहित आसपास के इलाके पुराने लकड़ी के बिजली के खंभे बदलने का कार्य होने के कारण 23 व 24 को सुबह दस से सायं पांच बजे तक बिजली बाधित रहेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App