Weather Update: विभाग ने जारी किया अलर्ट, हिमाचल में चार दिन भारी बारिश

By: Jul 26th, 2021 12:08 am

विभाग ने जारी किया अलर्ट, फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

कार्यालय संवाददाता – शिमला

हिमाचल प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून अगामी दिनों के दौरान फिर से रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग द्वारा राज्य में 26 से 29 जुलाई के दौरान बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 30 व 31 जुलाई को भी अनेक स्थानों पर बारिश होगी। राज्य में रविवार को भी कुछ स्थानों पर छोड़ कर शेष हिमाचल में बारिश नहीं हुई। बारिश न होने से अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया गया है। धर्मशाला के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा चार डिग्री की बढ़ोतरी आई है।

इसके अलावा ऊना में तीन, कल्पा व चंबा में दो डिग्री तक पारा चढ़ा है। डलहौजी व नाहन के अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले दो डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान भी मानसून कमजोर रहा। कुछ स्थानों को छोड़कर शेष हिमाचल में मौसम साफ बना रहा। इस दौरान धर्मशाला में सबसे ज्यादा 58 मिलीमीटर बारिश हुई है। नगरोटा सूरियां में 51, पालमपुर में 37, देहरा गोपीपुर में 34 मिलीमीटर बारिश हुई है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आंकी गई है। न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक का उछाल आंका गया है।

कहां, कितना तापमान

जिला       अधिकतम    न्यूनतम

शिमला             23.5     18.7

सुंदरनगर         32.3     23.1

भुंतर                32.0     22.8

कल्पा               25.0     15.9

धर्मशाला          28.4     20.2

ऊना                 36.8     26.4

सोलन             30.3     21.5

नाहन               28.2     26.2

केलांग              25.2     14.8

कांगड़ा              30.8     25.6

बिलासपुर         34.0     25.0

हमीरपुर           33.8     25.3

चंबा                  30.8     23.6

डलहौजी           20.9     17.0


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App