मांगें न मानने तक नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय, कुमार हाउस में तकनीकी कर्मचारियों का प्रदर्शन

By: Jul 21st, 2021 12:06 am

कुमार हाउस में तकनीकी कर्मचारियों का प्रदर्शन, हक के लिए आंदोलन को चेताया

विशेष संवाददाता-शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य तकनीकी कर्मचारी संघ का प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष दुनि चंद ठाकुर की अध्यक्षता में विद्युत भवन कुमार हाउस में हुआ। इसमें प्रदेश के सभी इकाइयों से तकनीकी कर्मचारी निर्धारित संख्या में उपस्थित हुए। सभी इकाइयों के प्रधान व सचिवों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन के तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को न मानने पर कड़ा विरोध जताया व प्रदेश नेतृत्व को आश्वासन दिया कि अगर प्रबंधन तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानता है तो प्रदेश के सभी तकनीकी कर्मचारी फिर से बिजली बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे व तब तक मुख्यालय को नहीं छोड़ेंगे जब तक उनकी मांगों का निराकरण न हो।

दुनि चंद ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान प्रबंधक वर्ग सर्विस कमेटी की बैठक नहीं करवा पाया है जो उनकी नाकामी को दर्शाता है व कर्मचारियों के प्रति उनकी मानसिकता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संघ कर्मचारियों की मांगों को मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने बोर्ड प्रबंधन को चेताया कि वह तकनीकी कर्मचारियों का इम्तिहान न लें व उनकी मांगों को तुरंत मानकर उनके आदेश जारी करें नहीं तो आने वाले समय में तकनीकी कर्मचारी संघ प्रदेश में एक बहुत बड़ा आंदोलन करेगा जिसकी रणनीति आगामी पदाधिकारी बैठक में तय की जाएगी जो कि शिमला में 27 जुलाई को रखी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App