दौड़ में ईशान ने झटका पहला स्थान

By: Aug 30th, 2021 12:21 am

बिलासपुर में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर ‘एक दौड़ देश के नामÓ कार्यक्रम

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर बाल जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के प्रांगण में क्रीड़ा भारती शाखा बिलासपुर इकाई के माध्यम से क्रीड़ा भारती खेल पखवाड़े के अंतर्गत हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर एक दौड़ देश के नाम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मनोज चंदेल, पवन कुमार, शुभम गौतम, ऋषभ डोगरा, सुनील कुमार, सुरेंद्र चौहान, सूर्या व सुनील चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

इस दौरान विभिन्न अकादमी तथा अन्य चयनित युवा खिलाडिय़ों द्वारा भाग लिया गया, जिसमें 50 लड़के एवं 40 लड़कियों ने भी भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में हिमाचल डिफेंस एकेडमी के ईशान ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा दूसरा स्थान हिमाचल डिफेंस एकेडमी के नवीन ने दूसरा, आर्या ने तीसरा, इंडियन करियर डिफेंस एकेडमी के अंशुल ने चौथा, टाइगर हिल एकेडमी के मुकेश ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में टाइगर हिल एकेडमी की मथुरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। तो इंडियन डिफेंस एकेडमी की कनिका ने दूसरा, टाइगर हिल एकेडमी की पूजा व वैशाली ने तीसरा, टाइगर हिल एकेडमी की प्रिया ने चौथा, हिमाचल डिफेंस एकेडमी की शिवानी ने पांचवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पहले पांच स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, मेडल और स्पोट्र्स किट से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मनोज चंदेल, डायरेक्टर इंडियन कैरियर डिफेंस एकेडमी, बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन कटोच डायरेक्टर टाइगर हिल एकेडमी एवं क्रीड़ा भारती के जिला संयोजक ऋषभ डोगरा, सचिव सुरेंद्र चौहान, सह सचिव सूर्या, कोषाध्यक्ष सुनील सोनी, प्रसार प्रमुख सुनील चौहान उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App