समलैंगिक विवाह को वैध करने वाला पहला देश

By: May 24th, 2024 12:50 pm

24 मई का इतिहास

कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकर। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां, जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 24 मई का इतिहास…

1218—पांचवां धर्मयुद्ध एकर से मिस्र तक चला।

1276—मैग्नस लाडुलस स्वीडन के राजा बने।

1543—पोलैंड के खगोलविद निकोलस कापरनिक्स का निधन। उन्होंने सिद्धांत दिया था कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं और पृथ्वी अपनी धुरी पर भी घूमती है।

1689—ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाईयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।

1824—अंग्रेजों ने प्रथम आंग्ल-वर्मा युद्ध मे रंगून और वर्मा पर कब्जा कर लिया।

1875—सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।

1883—ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोडऩे वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।

1915—थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।

1931—पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन अमरीका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।

1959—साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया।

1986—मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं।

1994—मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मचने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मौत।

1994—न्यूयार्क सिटी में 1993 में वल्र्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों में से प्रत्येक को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई। इजरायली सेना वापस लौटी।

2001—नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।

2002—नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।

2003—इजरायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।

2004—उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।

2005—एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गए।

2015—आयरलैंड गणराज्य ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए मतदान किया, समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला देश बन गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App