21 दिन करेंगे 20 सेवा कार्य

By: Sep 16th, 2021 12:02 am

पीएम मोदी के बर्थडे पर भाजपा छेड़ेगी सेवा-समर्पण अभियान

चंडीगढ़, 15 सितंबर (ब्यूरो)

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनप्रतिनिधि के रूप में देशवासियों की सेवा करने के 20 साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी और तब से लेकर सात अक्टूबर 2021 तक जनप्रतिनिधि के रूप में बीस वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस बीच 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिवस है और भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाती हैं। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाने का फैसला किया है। इसी श्रंखला में चंडीगढ़ भाजपा भी इस अभियान के तहत जनता के बीच जाकर समाज सेवा के काम करेगी। इन सेवा समर्पण कार्यों की जानकारी भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने एक प्रेसवार्ता में दी। अरुण सूद ने बताया कि चंडीगढ़ में भी पीएम के 71वें जन्मदिवस को सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाया जाएगा और इसके लिए 21 दिन 20 प्रकार के विभिन्न सेवा कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।

इस अभियान के तहत पार्टी द्वारा जिला स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएंगी, 6 रक्त दान शिविर, 6 मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जाएगा, फलों का वितरण, स्टेशनरी का वितरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन तथा राशन थैलों का वितरण, स्वच्छता कार्यक्रम, वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन, अंत्योदय योजना से संबंधित सेवा कार्य, नदियों की सफाई, अनाथ आश्रम, पिंगलवाड़ा, दिव्यांग जनों को फल, मिठाइ, कपडे व जरूरत के अन्य समान का वितरण जैसे 20 तरह के अलग-अलग जन सेवा के कार्य किए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App