29,500 व्यापारियों को ओटीएस का लाभ, पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड की बैठक में अधिकारियों ने दी जानकारी

By: Sep 15th, 2021 12:06 am

अशोक कुमार — पठानकोट

पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड, पंजाब की पहली बैठक चेयरमैन पुनीत सैणी पिंटा के नेतृत्व में पंजाब भवन में संपन्न हुई। इसमें बोर्ड के सभी पदाधिकारियों के अलावा आबकारी एवं कराधान विभाग के उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव वेनू प्रसाद, एक्साइज कमिश्नर नीलकंठ एस अवार्ड, डीईटीसी हैडक्वार्टर हरसिमरत कौर और कपूरथला के आबकारी निरीक्षक जतिंदर पाल सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान व्यापारियों की मुश्किलों को लेकर चर्चा की गई और समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कई अहम फैसले लिए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पंजाब के 29,500 व्यापारियों ने ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट स्कीम) का फायदा लिया।

व्यापारियों ने पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया। चेयरमैन पुनीत सैणी पिंटा ने बताया कि ट्रेडर्स बोर्ड की ओर से डिवीजन वाइस बैठकें की जाएंगी ताकि पंजाब के व्यापारियों की मुश्किलों को और भी गहनता से समझा जा सके। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी हल करने के लिए पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड वचनबद्ध है। बैठक में पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन भूपिंदर सिंह बसंत, वाइस चेयरमैन अमरजीत सिंह के अलावा मैंबर जिम्मी शेखर कालिया, रवि कुमार गुप्ता, जतिंदरपाल सिंह बेदी, बलविंदर सिंह नारंग और हरमेश कुमार भी पहुंचे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App