चंबा के भटियात ब्लॉक को मिलेगा नेशनल वाटर अवार्ड

By: Sep 6th, 2021 12:06 am

पंचायतों में मनरेगा के तहत 121 वन सरोवरों का निर्माण

कुलदीप शर्मा—चुवाड़ी

नेशनल वाटर अवार्ड के लिए भटियात का नाम नामांकित किया गया है। चंबा जिला के तहत भटियात खंड की पंचायतों में 121 सरोवर बनाए गए हैं। यही कारण है कि भटियात को नामांकित किया है। इसके लिए हिमाचल, छत्तीसगढ़ व अरुणाचल के अधिकारियों से भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह वीडियो कान्फ्रेंस कर चुके हैं। साथ ही संबंधित उपायुक्तों से भी चर्चा कर चुके हैं। भटियात में जलशक्ति अभियान के तहत पौधारोपण व कच्चे जल संग्रहण टैंक बनाए गए थे। इन्हें वन सरोवर का नाम दिया गया है। ये मनरेगा के तहत बनाए गए हैं।.

सिंचाई वाले इलाकों में सर्दियों में बर्फ का संरक्षण किया जाता है, जबकि बरसात में जल संग्रहण इन टैंकों में किया जाता है। खास बात यह कि सिर्फ भटियात में ही ये टैंक बनाए गए हैं। देश के कुल 255 जिलों मेें ये टैंक बनाए गए हैं। बताते हैं कि इस योजना से सात करोड़ लीड बारिश का पानी बहने की जगह जमीन को लाभ मिलेगा। अकेले भटियात में संग्रहित पानी की क्षमता तीन लाख लीटर बनती है। गौर रहे कि केंद्र ने साल 2019 में जलशक्ति अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। उधर, बीडीओ डा. बशीर खान ने बताया कि भटियात में ही इस प्रकार के सरोवर बनाए गए हैं। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App