हड़ताल के 100 दिन पूरे होने पर डाला भोग

By: Sep 16th, 2021 12:02 am

मोहाली, 15 सितंबर (निसं)

पुआध क्षेत्र के किसान हितैषियों की ओर से सुहाना के गुरुद्वारा सिंह शहीदां की दर्शनी ड्योढ़ी के निकट संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे किसान संघर्ष की हिमायत में की जा रही क्रमिक भूख हड़ताल के 100 दिन पूरे होने पर बुधवार को श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के भोग डाले गए। इस अवसर पर एक धार्मिक समागम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुआधी किसान मजदूर सभा ने एक अहम प्रस्ताव पारित करते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी सहकारी सभाओं में डीएपी खाद की पूर्ति पहले की तरह ही पूरी की जाए, यदि इसमें कटौती की गई तो डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर का घेराव किया जाएगा। इस दौरान संगत को डॉ कर्मजीत सिंह चिल्ला, गुरप्रीत सिंह नियामियां, परमिंदर सिंह सोहाना, सोनिया मान, दर्शन औलख, मानसिंह सोहाना, नछतर सिंह बैदवान तथा बलजिंदर बरजिंदर सिंह परवाना ने संबोधित किया। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शुरू किए गए संघर्ष के दौरान शहीद हुए गांव रायपुर कलां के निवासी जतिंद्र सिंह के पुत्र गुरमनजोत सिंह को इस अवसर पर 51000 की नकद राशि देकर सम्मानित भी किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App