मुख्यमंत्री का बड़ा न्याय, IAS को झटका, कर्मियों की तरह मिलेगा छह फीसदी डीए

By: Sep 24th, 2021 12:12 am

आईएएस अफसरों को झटका, कर्मियों की तरह ही मिलेगा छह फीसदी डीए

राज्य ब्यूरो प्रमुख — शिमला

महंगाई भत्ते के नाम पर गेम करने वाले अफसरों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जोर का झटका दिया है। मुख्यमंत्री ने आल इंडिया सर्विसिज वाले अफसरों को 11 फीसदी डीए देने की अधिसूचना वापस ले ली है और इसे डेफर कर दिया गया है। अब उन्हें भी कर्मचारियों के बराबर छह फीसदी डीए ही मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को डोडरा क्वार दौरे के दौरान ही इस बारे में रिपोर्ट मांगी थी। पता चला कि वित्त विभाग के अफसरों ने कुछ रोज पहले एडवांस में यह फाइल अप्रूव करवाकर रखी हुई थी, लेकिन अधिसूचना देरी से की गई, ताकि कर्मचारियों के छह फीसदी और अफसरों के 11 फीसदी डीए की तुलना न हो। बाद में बुधवार को इस बारे में आर्डर किया गया, लेकिन मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गुरुवार को इस बारे में वेबसाइट पर अपलोड किया गया आर्डर भी शुक्रवार को हटा दिया गया।

 अब इन्हें भी कर्मचारियों के साथ ही 11 फीसदी डीए मिलेगा। इससे पहले सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए 15 अगस्त, 2021 को छह फीसदी डीए घोषित किया था। यह पहली जुलाई से मिलेगा और इस महीने के वेतन में लागू होगा। पिछले दो महीने का भुगतान जीपीएफ में किया जाएगा। बाद में आल इंडिया सर्विस के अफसरों के लिए बुधवार को 11 फीसदी का आर्डर हो गया। इसे अब वापस ले लिया गया है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर और महासचिव राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री के साथ बात करके इसका विरोध किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App