हिमाचली धाम का महत्त्व

By: Sep 4th, 2021 12:05 am

दुनिया, देश, प्रदेश में खानपान के तौर तरीके बदलने लगे हैं। शादी समारोहों में भी खानपान में बदलाव आ रहा है, लेकिन हिमाचली धाम अभी भी एक पहचान बनाए हुए है। हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां के लोग साधारण रहन-सहन और खानपान को अपनाते हैं, हालांकि धीरे-धीरे यहां पर भी कुछ लोग आधुनिकता की ओर चल पड़े हैं। चाइनीज और फास्ट फूड का प्रयोग होने लगा है। इसके बावजूद हिमाचल में सामाजिक समारोहों, मुख्यत: शादी, धार्मिक आयोजनों और अन्य समारोहों में धाम प्रचलित है। लोग तांबे के बड़े-बड़े बर्तनों और लोहे की कड़ाहियों में खाना तैयार करते हैं। इस खाने में दाल, मदरा, खट्टा और अन्य सब्जियों के साथ मीठा भात शामिल होता है। इस धाम के व्यंजन सभी को बहुत लुभाते हैं। धाम की मार्किटिंग की जानी चाहिए।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App