बनारस के दिव्यांग को लगा 100 करोड़वां टीका, भारत ने रचा इतिहास, दुनिया का दूसरा देश बना हिंदुस्तान

By: Oct 22nd, 2021 12:06 am

ऐतिहासिक मौके पर मौजूद रहे प्रधानमंत्री

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गुरुवार को भारत ने इतिहास रच दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे और उनके सामने ही बनारस के दिव्यांग अरुण रॉय को 100 करोड़वां डोज लगाया गया। इस उपलब्धि को हासिल करने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की इसे असाधारण उपलब्धि बताया है। उधर, इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक गीत और ऑडियो-वीडियो फिल्म लांच किया गया। इस गीत को मशहूर गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है।

गीत के जरिए कोरोना वॉरियर्स के सहयोग से संक्रमण के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई और इसमें मिली कामयाबी के बारे में बताया गया है। गीत के बोल हैं, न हम रुके कहीं, न हम डिगे कहीं शत्रु हो कोई भी हम झुके नहीं, दुश्मन के शस्त्र जो हो हजार शत कोटि कवच से हम तैयार। मेरे भारत का ये विश्वास है सबका साथ, सबका प्रयास है। भारत का टीकाकरण लिख रहा एक नया इतिहास है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App