यमुना शरद महोत्सव में निकाली कलश यात्रा

By: Oct 20th, 2021 12:56 am

धीरज चोपड़ा-पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कलश यात्रा में शामिल होकर शरद महोत्सव के दूसरे दिन की संध्या का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए तथा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के उपलक्ष्य में पांवटा साहिब में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में विधि-विधान के साथ 108 महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान यात्रा में आतिशबाजी भी की गई, जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

यह कलश यात्रा पांवटा साहिब के वाई प्वाइंट से चलकर बीच बाजार होती हुई राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर यमुना घाट पहुंची। कलश यात्रा में पारंपरिक परिवेश के साथ 108 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई। इस दौरान तिब्बती स्कूल के छात्रों द्वारा मधुर धुन से बैंड बजाया गया तथा अलग-अलग धुन में मां यमुना का गुणगान किया गया। इसके साथ मां यमुना की भक्ति का गुणगान करते हुए भजन मंडली के कलाकार स्कूली छात्राओं के साथ कलश यात्रा का हिस्सा बने। कलश यात्रा यमुनाघाट पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया व दीप दान किया गया। इस दौरान एसडीएम पांवटा विवेक महाजन, डीएसपी पांवटा वीर बहादुर, पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी संग कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। …(एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App