महिला के पेट में घोंपा चाकू

By: Oct 22nd, 2021 12:02 am

हल्लोमाजरा में पेश आई वारदात, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

चंडीगढ़, 21 अक्तूबर(ब्यूरो)

चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा में घर में घुसकर महिला के पेट में तेजधार हथियार घोंप मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सेक्टर.32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान विनीता (31) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। शिकायत के बाद सेक्टर.31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि नशा तस्करी के संबंध में यह हत्या की गई है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने नुकीले हथियार से वार कर हत्या की है।

आशंका जताई जा रही है कि चाकू मारकर हत्या हुई है। मृतका अपने पति और बेटे के साथ यहां पर रहती थी। मृतका महिला का पति मोहाली स्थित स्वराज ट्रैक्टर मोहाली में काम करता है। वह रोजाना की तरह गुरवार सुबह फैक्ट्री गया हुआ था। उनका बेटा प्रत्यूष कुमार (12) अपने स्कूल चला गया। दोपहर को प्रत्यूष घर आया तो उसने मां को खून से लथपथ देखा। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। शोर सुनने के बाद वारदात स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात स्थल के आस.पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की शिनाख्त कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा एएसआई

चंडीगढ़। पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने गुरुवार को पुलिस चौकी शंकर, थाना सदर नकोदर जि़ला जालंधर में तैनात एएसआई संता सिंह को 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। उक्त एएसआई को शिकायतकर्ता कुलजीत सिंह की शिकायत पर पकड़ा है जोकि नकोदर में गैस एजेंसी में काम करता है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि एक पुलिस केस में उसे शामिल न करने के बदले उक्त एएसआई द्वारा 20000 रुपए रिश्वत की मांग की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App