इस दिवाली जगमगाएं गोबर के दीये

By: Oct 24th, 2021 12:01 am

पिंजौर गौशाला में दो दिवसीय गौ उत्पाद प्रशिक्षण शिविर में 37 महिलाएं ट्रेंड

पंचकूला, 21 अक्तूबर (मैनपाल)

हरियाणा में महिलाएं गौ उत्पाद बनाना सीखकर उन्हें अपनी आमदनी का जरिया बना सकती हैं। यह बात हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने दो दिवसीय गौ उत्पाद प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबिधित करते हुए कही। जिला के पिंजौर स्थित हरियाणा गौ सेवा आयोग के तकनीकी मार्गदर्शन में श्री कामधेनु गौशाला सेवा सदन में स्थापित गौ अनुसंधान केंद्र में महिलाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय गौ उत्पाद प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था, जिसमें 37 महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के गो उत्पाद गाय के गोबर से बने दीपक, गमले, धूप, चटाई, हवन समिधा व कंडे, बर्तन साफ करने का पाउडर, गोमूत्र अर्क, हैंड वॉश, शैंपू, गो फिनायल, नहाने का साबुन आदि अनेक प्रकार के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लिया।

मुख्यातिथि श्रवण कुमार गर्ग ने शिविर में शामिल सभी 37 महिला प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटते हुए कहा कि इस दीपावली पर विदेशी लडिय़ों और विदेशी दीपकों को अलविदा कहकर गाय के गोबर से बने दीपकों से सब अपनी दीपावली रोशन करें। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर प्रसिद्ध गौ विज्ञानिक एवं पारंपरिक चिकित्सक वैद्य राजेश कपूर ने दोनों दिन अपनी टीम के साथ प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर हरियाणा गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष विद्यासागर बाघलाए शिविर समन्वयक डॉ अश्वनी कुमारए गौ अनुसंधान केंद्र के ट्रस्टी नवराज धीरए जितेंद्र डोगरा समेत गौशाला प्रबंधक समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में पिंजोर ब्लॉक की कलस्टर प्रबंधक सीमा देवी ने कहा कि वह महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इस दीपावली पर 41 पंचायतों में गाय के गोबर से बने दीपको से दीपावली मनाने का काम करेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App