स्मार्ट पुलिस इंडेक्स में छा गई हिमाचल पुलिस

By: Nov 22nd, 2021 12:01 am

अमन वर्मा – शिमला

हिमाचल पुलिस ने स्मार्ट पुलिस इंडेक्स में देशभर में धाक जमाई है। स्मार्ट पुलिस इंडेक्स रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने देश भर में नौवां रैंक हासिल किया है, जबकि उत्तर भारत के राज्यों में हिमाचल पुलिस ने पहला स्थान हासिल किया है। इस संबंध में इंडियन पुलिस फेडरेशन ने सर्वे किया। यह सर्वे देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया। वर्ष 2021 के इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी की गई है। पुलिस महानिदेशक हिमाचल पुलिस संजय कुंडू ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। संजय कुंडू ने कहा हिमाचल पुलिस रैंकिंग में सुधार के लिए और कड़ी मेहनत करेगी। कोशिश यही है कि इसे देश के शिखर पर पहुंचाया जाए।

रैंकिंग में पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश, दूसरे पर तेलंगाना, तीसरे पर असम, चौथे नंबर पर केरल, सिक्किम पांचवें, मिजोरम छठे, गुजरात सातवें, उड़ीसा आठवें नंबर पर और हिमाचल पुलिस ने नौवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा हिमाचल के बाद जिन राज्यों की रैंकिंग खराब रही है, उनमें पुड्डचेरी, गोवा, तमिलनाडू, कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चमी बंगाल, मेघालय, हरियाणा, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, नागालैंड, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश एवं बिहार पुलिस शामिल है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि स्मार्ट पुलिस इंडेक्स रैंकिंग में  हिमाचल प्रदेश पुलिस का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में हिमाचल पुलिस का पहला स्थान हासिल करना बड़ी बात है। इंडियन पुलिस फाउंडेशन की ओर से किए गए सर्वे में इसकी रिपोर्ट जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इसमें प्रिंसीपल रिसर्चर एन रामचंद्रन रहे। एन रामाचंद्रन आइपीएस अधिकारी रहे हैं और अब रिटायर हो गए हैं। वह इंडियन पुलिस फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं। सर्वे के दौरान कई पैरामीटर तय किए गए थे और इन सभी के नतीजे आ गए हैं।

राज्य                र्ट इंडेक्स स्कोर

आंध्र प्रदेश        8.11

तेलंगाना           8.10

असम               7.89

केरल               753

सिक्किम          7.18

मिजोरम           7.14

गुजरात            7.04

उड़ीसा               6.94

हिमाचल           6.91


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App