परागपुर में आजाद हिंद फौज के परिवारों को सम्मान

By: Nov 10th, 2021 12:21 am

नक्की खड्ड में अमृत महोत्सव के दौरान मुख्यातिथि मेजर जनरल डा. जीडी बक्शी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

टीम – परागपुर, गरली
परागपुर की नक्की खड्ड में बुधवार को आजाद हिंद फौज के परिवारों को सम्मानित करने हेतु अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय जलपोतक बोर्ड के निदेशक संजय पराशर थे, जबकि समारोह में बतौर मुख्यथिति के रूप में मेजर जनरल व रक्षा विशेषज्ञ डा. जीडी बक्शी ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि ने हिंद फौज के स्वतंत्रता परिवारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि जीडी बक्शी ने महाभारत के समय की गाथा सुनाते हुए कहा कि आज भी वीरों कारनामें कायम है। इस हिमाचल की पावन धरती पर कैप्टन विक्रम बतरा व संजय कुमार जैसे परमवीर चक्र विजेता हैं और इस धरती पर पहला परमवीर चक्र भी हिमाचल के मेजर सोमनाथ को मिला, इसलिए में इस धरा को नमन करता हूं। पाकिस्तान कश्मीर की स्थिति खराब करने की कोशिश तालिबान व तुर्की की शह पर कर रहा है, क्योंकि तुर्की विश्व का खलीफा बनने के ख्वाब देख रहा है, लेकिन उनके ख्वाब हमारे सैनिकों के होते कभी भी पूरे न होंगे।

हमने 80 हजार सैनिकों का बलिदान कश्मीर में दिया, जो बेकार नहीं जाएगा, क्योंकि अब भारत वो भारत नही अब सबक सिखाने वाले इस देश की सत्ता में विराजमान है। आजाद हिंद फौज की कुर्बानियों की वजह से ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचे है और खुली हवा में आजादी का आनंद उठा रहे हैं। इससे पूर्व मंच से पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का संदेश ओडियो के द्वारा सुनाया गया, जिसमें उन्होंने बक्शी के हिमाचल आगमन पर उनका स्वागत किया व संजय पराशर द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर संजय पराशर की धर्मपत्नी सोनिका पराशर, हार पंचायत प्रधान गुरचरण सिंह, समाजसेवी हेमराज शर्मा व अजय ठाकुर मौजूद थे।

कार्यक्रम में सत्यभूषण बक्शी भी पहुंचे
गरली। जिला मुख्यालय ऊना से आजाद हिंद फौज में स्वतंत्रता सेनानी रहे सत्यभूषण बक्शी भी आजाद हिंद फौज के सैनिक परिवारों के सम्मान समारोह में पहुंचे। बक्शी का कैप्टन संजय ने जोरदार स्वागत किया और उनके चरण छूकर आर्शीवाद लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App