टिम पेन के कप्तानी पद छोडऩे के एक हफ्ते बाद पैट कमिंस आस्ट्रेलिया के नए टेस्ट कप्तान

By: Nov 27th, 2021 12:06 am

मेलबोर्न – टिम पेन के कप्तानी पद छोडऩे के एक हफ्ते बाद तेज गेंदबाज पैट कमिंस को आस्ट्रेलिया का नया पुरुष टेस्ट कप्तान नामित किया गया है। एक महिला सहकर्मी को अश्लील संदेश भेजने के बाद पेन ने इस्तीफा दिया था। स्टीवन स्मिथ 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद उप-कप्तानी के पद के साथ राष्ट्रीय टीम के साथ अपनी पहली आधिकारिक नेतृत्व भूमिका में लौट आए हैं। पैट कमिंस के नाम पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मुहर लगाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App