गर्भवती महिलाओं को ऑन बैड मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

By: Nov 10th, 2021 12:21 am

सोलन अस्पताल को जल्द मिलेगी 37 लाख की लागत से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और कंप्यूटराइज्ड रेडियोग्राफी की सौगात

राजेेंद्र सिंह-सोलन
गर्भवती महिलाओं को अब बैड से उठकर अल्ट्रसाउंड करवाने के लिए नहीं जाना होगा। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रा साऊंड की सुविधा ऑन बैड् उपलब्ध होगी। अस्पताल प्रशासन करीब 37 लाख रुपए की लागत से नवीनतम तकनीक से संबंधित दो ऐसी सुविधाएं रोगियों को मुहैया करवाने जा रहा है जो प्रदेश भर के अस्पतालों के लिए उदहारण बन सकती हैं।

असुविधाओं को लेकर शुरू से ही चर्चा में रहे क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों का उपचार अब आधुनिक सुविधा से होगा। क्षेत्रीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं सहित अन्य रोगियों क ो अल्ट्रासाउंड की सुविधा अब वार्ड में ही उपलब्ध होगी। अस्पताल अस्पताल में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन सहित कंप्यूटराइज्ड रेडियोग्राफी सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन द्वारा जहां 17 लाख रुपए की लागत से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी जा रही है वहीं 19 लाख 75 हजार की लागत से कंप्यूटराइज्ड सिस्टम (सीआर) लगाया जा रहा है। अस्पताल में रोगियों के लिए दोनों सुविधाएं जल्द उपलब्ध होंगी।

नि:शुल्क उपलब्ध होंगी दोनों सुविधाएं
अस्पताल में रोगियों को पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और कंप्यूटराइज्ड रेडियोग्राफी की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध होंगी। रोगियों को आवश्यकता पडऩे पर दोनों सुविधाओं का कोई शुल्क चुकता नहीं करना पड़ेगा।

क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों की सुविधा के लिए पोर्टेबल अल्ट्रा साउंड मशीन और कंप्यूटराइज्ड रेडियोग्राफी सिस्टम की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा 37 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। जिसमें से 17 लाख रुपए से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी जाएगी, जबकि 19 लाख 75 हजार रुपए की लागत से कंपयूटराइज्ड रेडियोग्राफी सिस्टम लगाया जाएगा
डा. एसएल वर्मा वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App