स्वास्थ्य सेवाओं में पंजाब-हरियाणा से आगे हिमाचल

By: Dec 28th, 2021 12:08 am

नीति आयोग के हैल्थ इंडेक्स में सातवां स्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और एमपी सबसे नीचे

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

नीति आयोग ने सोमवार को हैल्थ इंडेक्स जारी किया और इसमें स्वास्थ्य पर बड़े-बड़े दावे करने वाले यूपी, बिहार और एमपी जैसे राज्य सबसे निचले पायदान पर हैं, जबकि हिमाचल कई बड़े राज्यों को पछाड़ते हुए सातवें स्थान पर रहा है। 19 बड़े राज्यों के लिए जारी इस इंडेक्स में हिमाचल का पड़ोसी राज्य पंजाब 8वें, हरियाणा 11वें तथा उत्तराखंड 15वें स्थान पर रहा है। हैल्थ इंडेक्स में दक्षिणी राज्यों ने बाजी मारी है, तो हिमाचल को छोड़कर उत्तरी राज्यों की हालत खराब है। स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में केरल देश में पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर तमिलनाडु है।

वहीं, सबसे आखिरी में उत्तर प्रदेश और बिहार हैं। उत्तर प्रदेश 19वें, तो बिहार 18वें नंबर पर रहा है। हैल्थ इंडेक्स के लिए 2019-20 को रिफरेंस ईयर लिया गया है। यह लगातार चौथा साल है, जब केरल टॉप पर रहा है। इससे पहले 2015-16, 2017-18 और 2018-19 में भी केरल पहले नंबर पर रहा था। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में छोटे राज्यों में मिजोरम पहले पायदान पर रहा, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा और नागालैंड सबसे आखिरी पायदान पर रहा। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ पहले और दादर नगर हवेली दूसरे नंबर पर है। दिल्ली 5वें नंबर पर रही है।

टॉप 10 राज्य

राज्य                  नंबर

केरल                  01

तमिलनाड             02

तेलंगाना               03

आंध्र प्रदेश            04

महाराष्ट               05

गुजरात                06

हिमाचल प्रदेश        07

पंजाब                 08

कर्नाटक               09

छत्तीसगढ़              10


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App