माइनस दस डिग्री के बीच काजा आइस हाकी रिंक में जुटेंगे देश भर के होनहार

By: Dec 10th, 2021 12:02 am

भारत के सबसे ऊंचे रिंक में इस महीने नेशनल कैंप
जनवरी में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — काजा
हिमाचल प्रदेश के काजा में देश का सबसे ऊंचा आइस हाकी रिंक बन रहा हैं। लगभग 12205 फुट की ऊंचाई पर बन रहे इस रिंक को तैयार करने में आइस हाकी एसोसिएशन आफ लाहुल-स्पीति के पदाधिकारी व सदस्य कड़ाके की ठंड में खूब पसीना बहा रहे हैं। हाकी रिंक माइनस दस डिग्री तापमान में तैयार किया जहा रहा है। गौरतलब है कि जनवरी महीने में काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आइस हाकी का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 25 दिसंबर को यहां नेशनल डिवेलपमेंट कैंप का आयोजन होगा। इसमें लगभग 80 खिलाड़ी एवं अन्य लोग जुटेंगे।

कैंप में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली, मुबई व हिमाचल आदि खिलाड़ी आएंगे। वहीं, यहां 16 से 20 जनवरी 2022 तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता होना प्रस्तावित है। एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने कहा कि कैंप और प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर कार्य चल रहा है। आइस हाकी एसोसिएशन ऑफ लाहुल-स्पीति के प्रतिनिधिमंडल के साथ कैबिनट मंत्री डा. राम लाल मारकंडा सीएम जयराम ठाकुर से राष्ट्रीय महिला आइस हाकी चौंपियनशिप 2022 व नेशनल डिवेलपमेंट कैंप में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने का आग्रह किया है।

श्री मारकंडा ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय आइस हाकी प्रतियोगिता की मेजबानी हमें मिली है। इससे साफ जाहिर है आने वाले सालों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन आसानी से स्पीति में हो सकेंगे। हम काजा में हाई एल्टीटयूड स्पोट्र्स सेंटर बना रहे है। इसका काम तीव्र गति से चला है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App