प्रदेश के किसानों से 26751 एमटी धान की खरीद

By: Dec 10th, 2021 12:02 am

5521 अन्नदाताओं को 51.08 करोड़ का भुगतान, अब तक 10485 का पंजीकरण

धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने को एक हफ्ता बाकी
स्टाफ रिपोर्टर — शिमला
प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में धान की फसल बेचने को लेकर एक सप्ताह का समय बाकी रह गया है। प्रदेश में धान की फसल की खरीद को लेकर बनाए गए केंद्रों में अब तक किसानों से 26751 एमटी धान की फसल खरीदी गई है। किसान धान की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे हैं। प्रदेश भर में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए पहली नवंबर से अब तक 10485 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया। 10485 किसानों में से 9138 किसानों को टोकन नंबर जारी किए गए हैं। प्रदेश में धान खरीद के लिए कांगड़ा जिला में अनाज मंडी फतेहपुर और इंदौरा में धान खरीद केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा सिरमौर जिला में काला अंब और पोंटा साहिब और पीपलीवाला में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा सोलन के नालागढ़ और बद्दी में धान खरीद के लिए केेंद्र बनाए हैं।

वहीं ऊना जिला के टकारला और उद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में किसानों से धान खरीद के लिए केेंद्र बनाए गए हैं। धान खरीद केंद्रों पर फसल की गुणवत्ता के आधार पर फसल का भुगतान किया जा रहा है। प्रदेश के 5521 किसानों को अब तक धान की फसल का 51.08 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। प्रदेश के किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद धान खरीद केंद्रों में फसल बेच रहे हैं। गौर हो कि एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण संभव है। धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा। उधर, केसी चमन, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक का कहना है कि प्रदेश में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में किसानों से धान की फसल खरीदने के लिए 15 दिसंबर तक धान की फसल की खरीद की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों अभी तक धान की फसल बेचने को लेकर पंजीकरण नहीं करवाया है, वे समय रहते अपना पंजीकरण करवाकर धान खरीद केंद्रों में अपनी फसल बेचें। केसी चमन ने कहा कि अब तक 5521 किसानों को फसल का 51.08 करोड़ का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक विभाग के पोर्टल पर प्रदेश के 10485 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। केसी चमन ने बताया कि किसानों से अब तक 26751 एमटी धान की फसल की खरीद की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App