नेशनल में रोहड़ू के सूर्य प्रताप को सोना

By: Dec 5th, 2021 12:06 am

64वीं शूटिंग चैंपियनशिप की एकल स्पर्धा में कब्जाए दो कांस्य पदक, टीम के साथ झटका ब्रांज

स्टाफ रिपोर्टर— रोहड़ू

64वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के भोपाल शूटिंग रेंज पर 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में देश भर से क्वॉलिफाई हुए 2500 राइफल शूटर भाग ले रहे हैं। अभी तक संपन्न हुई 22 थ्री पोजिशन मैन 22ए प्रोन मैन प्रतियोगिता में हिमाचल ने चार मेडल जीते हैं। इसमें एक गोल्ड, तीन ब्रांज मेडल हिमाचल ने जीते हैं। इसमें सूर्या प्रताप सिंह बांशटू ने एक गोल्ड व दो कांस्य पदक एकल व एक कांस्य पदक हिमाचल टीम के साथ जीता है।

उनके साथ टीम में सदस्य दमन सिंह व फरहान मिर्जा शामिल रहे। इसके अलावा 22थ्री पोजिशन जे आर मैन नेशनल चैंपियनशिप में सूर्या प्रताप बांशटू ने ब्रांज, 22 थ्री पोजिशन सीनियर सिविल कैटेगरी में भी ब्रांज मेडल जीता। 22 थ्री पोजिशन जे आर मैन सिविल कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। सूर्या प्रताप सिंह बांश्टू ने इस प्रतियोगिता में 1200 में 1164 का स्कोर कर यह मुकाम हासिल किया। सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू अराधना पब्लिक स्कूल रोहड़ू के छात्र रह चुके हैं। सूर्य प्रताप सिंह बांश्टू के पिता वीरेंदर सिंह बांश्टू और माता सुषमा हैं। उन्हें अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App