नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विनोद दुआ

By: Dec 5th, 2021 12:02 am

नई दिल्ली – देश के मशहूर पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। इस दौरान उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने कहा था कि उनकी हालत ठीक नहीं है। दूरदर्शन और एनडीटीवी में कई साल तक काम करने वाले दुआ साल की शुरुआत में कोरोना से सक्रमित हो गए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App