बिलासपुर में 68 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित

By: Jan 19th, 2022 12:22 am

पुलिस महकमे ने प्रशासन से मांगे 98 होमगार्ड जवान, 14 अतिरिक्त वाहनों की मांग
कार्यालय संवाददाता — बिलासपुर
कोरोना योद्धाओं पर कोरोना महामारी डंक मारने लगी है। खासकर अब पुलिस कर्मी और स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। एक ओर जहां जिला भर में करीब 68 पुलिस कर्मी अभी तक संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, यह सभी पुलिस कर्मी आईसोलेट किये गए हैं। जिसके चलते पुलिस प्रशासन को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक तरह से कई पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने के चलते पुलिस व्यवस्था भी डगमगाने की कगार पर पहुंचने लगी है। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर इस व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने के लिए जिला प्रशासन से अतिरिक्त होमगार्ड जवान के अलावा अतिरिक्त वाहन मुहैया करवाने की मांग की है। जिला प्रशासन से व्यवस्था को लेकर 14 अतिरिक्त वाहन और 98 होमगार्ड की डिमांड की गई है। बताया जा रहा है कि 52 पुलिस कर्मी थानों और चौकियों में संक्रमित हैं।

वहीं, अन्य कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, अब पुलिस प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन से अतिरिक्त कर्मियों के अलावा वाहनों की व्यवस्था को लेकर भी डिमांड भेजी है। ताकि कोरोना महामारी के बढ़ रहे संक्रमण में पुलिस कर्मी अपनी अहम भूमिका निभा सकें। जिला प्रशासन से 50 होमगार्ड जवान थानों और चौकियों, 24 होमगार्ड जवान कोविड केयर सेंटर के अलावा 24 होमगार्ड जवान इंटर स्टेट वार्डर की ड्यूटी के मांगे हैं। 11 डाक्टर, नौ फार्मासिस्ट भी संक्रमित पुलिस कर्मी ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। अब जिला भर में 11 डाक्टर संक्रमित हुए हैं। वहीं, नौ फार्मासिस्ट भी संक्रमित हुए हैं। आए दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

अब तक 68 पुलिस कर्मी संक्रमित हुए हैं। सभी संक्रमित पुलिस कर्मी आईसोलेट हैं। कोरोना महामारी के चलते जिला प्रशासन से अतिरिक्त होमगार्ड जवान के साथ ही अतिरिक्त वाहन की भी डिमांड की गई है। लोग कोरोना महामारी को लेकर बनाए गए नियमों का पालन करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App