कांगड़ा में फास्ट फूड में आग वसूले जा रहे मनमाने दाम

By: Feb 2nd, 2022 12:23 am

120 रुपए में बिक रही चाउमिन और मोमो की फुल प्लेट

नरेन कुमार-धर्मशाला
प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में जिला दंडाधिकारी के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कांगड़ा में निर्धारित मूल्यों से दोगुना दामों में खाद्य सामग्री बेची जा रही है, लेकिन उस पर सरकार, प्रशासन व किसी भी विभाग का कोई भी नियंत्रण नहीं है। जिला दंडाधिकारी द्वारा दिशा-निर्देश तो जारी कर दिए गए हैं, लेकिन धरातल पर बिलकुल भी उतरते हुए नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण फास्ट फूड में चाइनिज जंक फूड के मूल्यों में आग लगी हुई है। जिला भर के हर क्षेत्र में अपनी मनमर्जी से अलग-अलग मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। डीसी की ओर से जारी निर्देशों के तहत आगामी एक माह तक वेज चौमिन की फुल प्लेट 60 रुपए निर्धारित की गई है, जबकि बाजारों में 120 रुपए बिक रही है, जबकि वेज मोमो की 50 के बजाय 120 में बेची जा रही है।

इतना ही नहीं अति आवश्यक की गई खाद्य सामग्री की रेट लिस्ट भी गायब हो गई है, जिन कारोबारियों ने लगाई भी है, उनके भी मनमाने दाम है। जिला दंडाधिकारी, डा. निपुण जिंदल ने प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश, 1977 के खंड-3 (1) (ई) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला कांगड़ा में आवश्यक वस्तुओं के परचून विक्रय मूल्य सभी प्रकार के टैक्स के साथ निर्धारित किए हैं। निर्देशों के तहत कांगड़ा का कोई भी व्यापारी तथा निर्माता निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य उपभोक्ताओं से नहीं ले सकता है, लेकिन दिव्य हिमाचल की टीम ने वीकेंड के बाद जब कांगड़ा के जिला मुख्यालय धर्मशाला के बाजारों में विभिन्न रेस्तरां, छोटे होटलों व ढ़ाबों को दौरा किया, तो कई स्थानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर वस्तुएं बिकती हुई नजर आई। डीसी की ओर से जारी निर्देशों के तहत बताया गया है कि सभी मूल्य पर्यटन विभाग व उनके पास पंजीकृत होटलों एवं रेस्तरां में लागू नहीं होंगी, जबकि अन्य सभी होटलों, ढाबों व रेस्तरां में निर्धारित मूल्यों पर ही सामग्री बेचना अनिवार्य किया गया है। -(एचडीएम)

क्या कहते हैं अधिकारी

खाद्य आपूर्ति एवं नियत्रंक विभाग के जिला अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि मूल्यों को सभी टैक्स व अन्य विषयों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया गया है। निमयों की अवेहलना करने पर सभी ब्लाकों के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए जाएंगे।

डबल हुए दाम

कांगड़ा के निर्धारित मूल्यों को लेकर कारोबारियों में आक्रोश भी नजर आया है। उनका कहना है कि पहले से ही खाद्य वस्तुओं को बनाने वाले सामान, सिलेंडर, हरी सब्जियों से लेकर हर प्रकार की वस्तु के उन्हें भी महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं।

कितना मूल्य निर्धारित, कितने में बिक रहा

वस्तु निर्धारित मूल्य बाजारों में मूल्य
मछली 200 260-280
फुल डाइट 60 80-100
चाय 10 12-20-40
समोसा 10 12-15
चाउमिन फुल प्लेट वेज 60 80-120
चाउमिन हॉफ प्लेट वेज 35 50-60
चाउमिन नॉनवेज फुल प्लेट 70 120-150
चाउमिन नॉन वेजहॉफ 40 60-80
थुपका फुह्यह्यल वेज 60 80-100
थुपका हॉफ वेज 40 50-60
थुपका फुल नॉन वेज 70 100-130
थुपका नॉनवेज हॉफ 50 60-70
मोमो फुल वेज 50 80-120
मोमो हॉफ वेज़ 30 50-70
मोमो फुल नॉनवेज 60 140-150
मोमो हॉफ नॉनवेज 35 70-90


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App