मनाली के लुदर ठाकुर भारतीय स्की टीम के कोच

By: Feb 5th, 2022 12:05 am

राजेश शर्मा— मनाली
हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीजिंग शहर पहुंच गए हैं। मनाली निवासी लुदर ठाकुर का चयन भारतीय स्की कोच के रूप में हुआ है। लुदर ठाकुर टीम कोच के रूप में सेवाएं देंगे। विंटर ओलंपिक में हिमाचल से लुदर ठाकुर कोच के रूप में चयनित हुए हैं।

इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय और खेल मंत्री राकेश पठानिया ने लुदर ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्की कोच के लिए चयन होना हिमाचल के लिए गर्व की बात है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App