आशा-आंगनबाड़ी वर्कर्ज पर बैठक आज

By: Feb 8th, 2022 12:01 am

भारतीय मजदूर संघ के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे चर्चा

राज्य ब्यूरो प्रमुख – शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भारतीय मजदूर संघ के साथ मंगलवार को एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। सुबह 11 बजे आम्र्सडेल भवन में यह बैठक शुरू होगी। इसे श्रम विभाग करवा रहा है, जिसमें भामस की ओर से दिए कए 36 प्वाइंट एजेंडा पर बात होगी। इसमें आशा वर्कर्ज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मिड-डे मील वर्कर्ज के अलावा मनरेगा कामगारों के मसलों पर भी बात होगी। साथ ही बोर्ड निगमों के कर्मचारियों को पेंशन का प्रावधान करने के साथ वेतन आयोग की विसंगतियों पर भी चर्चा होनी है। बजट से पहले हो रही यह बैठक बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसमें मुख्यमंत्री सीधे तौर पर घोषणा न करें, लेकिन आगामी बजट के लिए इन मसलों को ले सकते हैं।

जैसे आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए कोई पॉलिसी बजट में घोषित हो रही है। भारतीय मजदूर संघ के साथ यह दूसरी बैठक मुख्यमंत्री की है। इस बैठक के बाद अगले दो दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पार्टी के आदेश पर पंजाब जा रहे हैं। वह 10 और 11 फरवरी को पंजाब दौरे पर रहेेंगे। यह ड्यूटी पार्टी ने लगाई है। भाजपा कार्यालय इस बारे में मुख्यमंत्री का टूअर प्रोग्राम जारी कर रहा है। इससे पहले 10 फरवरी को मंडी में ही नाचन मंडल के साथ बैठक सीएम की थी, लेकिन इसे अब बदला गया है। इसके बाद शनिवार और रविवार को अवकाश है और फिर अगले सप्ताह में कैबिनेट की बैठक होने वाली है।

कैबिनेट की बैठक सोमवार को संभव

कैबिनेट की बैठक सोमवार 14 फरवरी को हो सकती है। इस बारे में टेंटेटिव शेड्यूल बन गया है। इस बैठक में पेंशनर्ज की मांगों पर फैसला होगा। नए पेंशन रूल्स इसमें जाएंगे। इसके साथ ही शिक्षा और पीडब्ल्यूडी में 13000 मल्टी टास्क वर्कर्ज की भर्ती और इंटर-डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन होगा। तीसरी पांचवीं और आठवीं के स्कूल खोलने पर भी इस बैठक में फैसला हो सकता है। कालेज पहले ही खुल चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App