राशिका एशियन कुराश जूड्डो स्पर्धा को सिलेक्ट

By: Feb 23rd, 2022 12:05 am

हरियाणा के सोनीपत में हुई राष्ट्रीय स्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल

स्टाफ रिपोर्टर— सुजानपुर
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कुराश जूड्डो प्रतियोगिता में सुजानपुर की कुमारी राशिका का चयन एशियन कुराश जूड्डो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हरियाणा के सोनीपत में हुई प्रतियोगिता में राशिका ने सिल्वर मेडल जीता है। राष्ट्र स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में दमखम दिखाने एवं सिल्वर पदक जीतने पर उसका चयन एशियन स्तर पर आयोजित होने वाली कुराश जूड्डो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

बताते चलें कि कुमारी राशिका पुत्री अरूप लाल निवासी वार्ड नंबर आठ की रहने वाली है। हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर हुई कुराश जूड्डो प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के सोनीपत में हुआ, जिसमें राशिका ने 87 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर यह खिताब अपने नाम किया। राशिका के इस शानदार प्रदर्शन पर पूरे सुजानपुर में खुशी की लहर है। पिता अरूप लाल ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही जूड्डो की खिलाड़ी रही है। वह लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर की जूड्डो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है। अब राशिका का चयन उजेबीकिस्थान में आयोजित होने वाली एशियन स्तर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App