SNOWFALL: यहां 30 साल बाद गिरी बर्फ, कई गांवों में बिजली के साथ सड़कें भी बंद

By: Feb 4th, 2022 2:58 pm

सोलन। जिला सोलन के कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से हुई बफऱ्बारी के बीच कई जगहें ऐसी भी हैं, जहां पर दशकों बाद बर्फ के फाहे गिरे हैं। ऐसा ही नज़ारा कुनिहार के समीप ममलीग में भी देखने को मिला। ममलीग में करीब तीन दशकों बाद बर्फ गिरने से लोगों के चेहरे खिल गए।

लोगों का कहना था कि करीब 30 वर्ष बाद क्षेत्र में बर्फ गिरी है, जिसका वे खूब लुत्फ उठा रहे हैं। उधर, सिरमौर जिला के रोनहाट क्षेत्र की पंचायत झकांडो, शंखोली, नैनीधार, लोजा मानल, हलाह, नाया पंजोड, जरवा जुनेली, डाहर, अजरोली, कोटी बोंच, व लाणी बोराड में बर्फबारी हुई है। रोनहाट क्षेत्र की कई पंचायतों में जहां बिजली गायब है, वहीं कई मार्ग भी बंद हो गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App