नौ वाईस चेयरपर्सन, 17 कन्वीनर चुने

By: Apr 22nd, 2022 12:01 am

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग ने गठित की कार्यकारिणी

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग ने प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोटीया के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष यादविंद्र गोमा ने पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। सूची के मुताबिक नौ वाईस चेयरपर्सन, 17 कन्वीनर और 16 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए है। वाईस चेयरपर्सन में यशपाल तनाईक, सेनराम नेगी, कमल किशोर, जीवन कुमार, ऊषा तोमर, रविंद्र बिट्टू, ब्रम्हदास चौहान व शकुंतला कश्यप को बनाया गया है।

को-ऑर्डिनेटर में गोकुल चंद सहगल, विजय कुमार, विद्यासागर चौहान, ममता सरताज, संदीप कुमार, दिग्विजय कुमार कश्यप, पंजाब सिंह, राज कुमार, बालकृष्ण, करतार चंद भाटिन, विजय कुमार, सुमित धीमान, मेला राम, मोहन नेगी, बीआर जस्टा, प्रदीप जिलटा, कृष्णा, नागरू संमठोल, जोगचंद, शकत राम, पवन कुमार, राहुल कुमार धीमान, मिलखी राम, मदन लाल डोगरा, राजेंद्र पाल, राज कपूर, मनु भाटिया, प्रेम लाल, सुभद्रा देवी, जगदीश सिंह, नागरू राम व प्रीति तांता को बनाया गया है।

जिम्मेदारी सौंपने पर कहा थैंक्स

प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी इन नियुक्तियों के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटीया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष यादविंदर गोमा का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App