Himachal News : राष्ट्रीय संगोष्ठी में आज शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे शिरकत

By: Apr 15th, 2022 8:09 pm

आजादी के अमृत महोत्सव संगोष्ठी को 18 को भारत भूषण भारती व सूरजभान कटारिया करेंगे संबोधित

शिमला  : भारतीय पत्रकार कल्याण मंच द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 4 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विश्राम गृह में किया जा रहा है। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री ने जानकारी दी कि संगोष्ठी के पहले दिन आज शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज संगोष्ठी में शिरकत करेंगे और अन्य प्रदेशों से आए भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के सदस्यों को संबोधित करेंगे। उनके साथ भारतीय पत्रकार कल्याण मंच हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष व प्रेस क्लब शिमला के पूर्व अध्यक्ष अनिल भारद्वाज हेडली,  हिमाचल प्रदेश के संगठन महासचिव व शिमला प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पराक्रम शर्मा संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

संगोष्ठी के चौथे दिन 18 अप्रैल को हरियाणा भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भारत भूषण भारती, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सांगवान, सूरजभान कटारिया सदस्य सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, जिला महासचिव सुशील राणा व सुनील चौधरी शामिल होंगे।  मंच के राष्ट्रीय महासचिव मेवा सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी में अन्य प्रदेशों के पत्रकारों के साथ साथ शिमला के सभी पत्रकार साथियों एवं संपादकों को आमंत्रित किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App