आज भारत आएंगे नेपाल के प्रधानमंत्री

By: Apr 1st, 2022 12:01 am

काठमांडू – नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा शुक्रवार को विदेश मंत्री नारायण खडका सहित चार मंत्रियों के साथ भारत दौरा करेंगे। श्री देउबा गुरुवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। बालुवाटार में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री के साथ भारत के दौरे पर जाने वाले मंत्रियों में श्री खड्का के अलावा ऊर्जा, जल संसाधन एवं ङ्क्षसचाई मंत्री पंफा भुसाल, कृषि एवं पशुधन मंत्री महेंद्र राया यादव और स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री विरोध खाटिवाड़ा हैं। प्रधानमंत्री देउबा शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App