गरीब कल्याण पर्व मनाएगी भाजपा

By: May 9th, 2022 12:02 am

आठ साल पूरे होने पर जन-जन तक पहुंचाएंगे सरकार की योजनाएं

चंडीगढ़, 8 मई(ब्यूरो)

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 दिवसीय सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व मनाया जाएगा, जिसके तहत सेवा के विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस विषय पर रविवार को चंडीगढ़ भाजपा की विशेष बैठक प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के अलावा महामंत्री रामवीर भट्टी चंद्रशेखर व महापौर सरबजीत कौर ढिल्लों सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी सभी पार्षद, जिला मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री मंडल अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठ एवं विभागों के संयोजक उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 14 जून तक भाजपा द्वारा देश भर में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण मनाया जाएगा।

इसी कड़ी में चंडीगढ़ में भी 1 जून से 10 जून तक यह 10 दिवसीय पर्व मनाया जाएगा जिसके तहत पूरे प्रदेश में शक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचाएंगे तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान युवा मोर्चा द्वारा विकास तीरथ बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा जबकि एस सी मोर्चा द्वारा बाबा साहब विश्वास रैली और चैपाल बैठक आयोजित की जाएगी इनके अलावा सभी मोर्चों द्वारा अपने.अपने स्तर पर कार्यक्रम भी किए जाएंगे तथा प्रदेश स्तर पर भी गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा। 10 दिन में 75 घंटे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App