ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी को ‘मास्टर ऑफ एंसिएंट साइंसÓ सम्मान

By: May 10th, 2022 12:02 am

निजी संवाददाता — चंडीगढ़

अमरीका की सरकार ने भारत के महामंडलेश्वर परम पूज्य ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी को ‘मास्टर ऑफ एंसिएंट साइंसÓ एवं ‘मास्टर ऑफ बीज मंत्रा के सम्मान से विभूषित किया है। उन्हें यह सम्मान 29 अप्रैल, 2022 को न्यूजर्सी में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। परम पूज्य ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी जी को यह सम्मान न्यूजर्सी सीनेट और जनरल असेंबली ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण धम के प्रवक्ता ने बताया कि अमरीका के इतिहास में पहली बार हुआ है कि वरिष्ठ राजनीतिज्ञों, मिस अमरीका मिस वल्र्ड और उद्योगपतियों ने एक साथ परम पूज्य ब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी जी को सम्मानित किया। ब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी जी को जो उद्घोषणा पत्रा भेंट किया गया। शास्त्रोक्त बीज मंत्रों और एंसिएंट साइंस के रहस्यों द्वारा विश्व के करोड़ों लोगों के रोगों-दुखों को दूर करने के लिए परम पूज्य ब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी जी को यह सम्मान भेंट किया गया। जनरल असेंबली के असेंबली मैन एरिक पीटरसन, ब्यूटी क्वीन मिस अमरीका मिस वल्र्ड सैनी और टीवी एशिया के फाउंडर पद्म विभूषण प्राप्त एचआर शाह ने जब परम पूज्य ब्रह्मर्षि स्वामी जी को संयुक्त रूप से उद्घोषणा पत्रा भेंट किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App