केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से खतरा

By: May 16th, 2022 12:02 am

पंजाब पुलिस ने जताया आंदेशा, दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय संयोजक की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा

चंडीगढ़, 15 मई (ब्यूरो)

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से जान का खतरा है। यह अंदेशा पंजाब पुलिस ने जताया है। पंजाब पुलिस ने इस आधार पर दिल्ली पुलिस को केजरीवाल की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है। उधर, दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की इस मांग को खारिज कर दिया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि केजरीवाल को पहले ही सबसे उच्च स्तर की कैटेगरी सिक्योरिटी मिली है। इसके साथ ही पंजाब के विरोधी दल आरोप लगा रहे हैं कि केजरीवाल के साथ पंजाब पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी इसे आरोप को नकारती रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को खतरे के संबंध में पंजाब पुलिस के पास कोई खुफिया इनपुट है, तो उसे शेयर करें। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। साफतौर पर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की सुरक्षा बढ़ाने की पेशकश को ठुकरा दिया है। दिल्ली पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया कि उन्हें केजरीवाल की सुरक्षा के लिए बाहर से मदद नहीं चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। अफसरों का कहना है कि केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी है। उन्हें पर्याप्त पुलिस कर्मी दिए गए हैं। हर वीआईपी को खतरे का रेगुलर आकलन चलता रहता है। अगर जरूरत होगी तो उनकी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया जाएगा। पंजाब पुलिस के एक अफसर ने कहा कि इस संबंध में लेटर लिखा गया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से खतरे के बारे में आगाह किया गया है। यह लैटर कब लिखा गया, इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। वहीं पंजाब पुलिस के अफसर इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हाल ही में पंजाब पुलिस ने दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को अरेस्ट किया था। बग्गा को दिल्ली से पंजाब लाते वक्त हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को रोक लिया।

हरियाणा में होगी आप की सबसे बड़ी रैली

पंचकूला। 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली सबसे बड़ी रैली के लिए आम आदमी पार्टी के लोकसभा सचिव बलवान ठाकुर ने तानिया लोगों को रैली के लिए आमंत्रण दिया उन्होंने लोगों से अपील की कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लगभग दो से ढाई लाख आदमी मौजूद रहेंगे और यह रैली आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी रैली होगी इस रैली में दूर.दूर से लोग आएंगे बलवान ठाकुर ने लोगों को कहा कि हरियाणा में होने वाली आम आदमी पार्टी की रैली परिवर्तन का रंग लाएगी और सोई हुई हरियाणा सरकार को जगाएगी आज हरियाणा में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है बिजली के दामों में वृद्धिए रसोई गैस के सिलेंडर में वृद्धिए पेट्रोल और डीजल के दाम महंगे हो रहे हैं लेकिन सरकार आंखें मूंदकर बैठी है गरीब किसान को खाने के लाले पड़े हुए हैं। इस मौके पर बलवान ठाकुर ने सभी लोगों का धन्यवाद किया और रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का भी निमंत्रण दिया


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App