चुनावों में भागीदारी को बनाएंगे प्रस्ताव, भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन ऑल इंडिया की बैठक में फैसला

By: May 13th, 2022 12:06 am

चंडीगढ़, 12 मई(ब्यूरो)

भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन ऑल इंडिया कार्यकारिणी की बैठक नागदा उज्जैन मध्य प्रदेश में संपन्न हुई। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन रजि. की ऑल इंडिया पदाधिकारियों की बैठक नागदा उज्जैन मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजापति सतीश सरोहा करनाल हरियाणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में बैठक अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कुसुम गोला दिल्ली, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन संवाल बीकानेर थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजापति सतीश सरोहा ने कहा कि आगामी चार राज्यों में होने वाले चुनाव में कुम्हार, कुमावत, प्रजापत समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक प्रस्ताव पत्र बनाया जाएगा, जिसके अनुशरण में ही चुनाव होने वाले राज्यों में बीपीएचओ अपने प्रत्याशियों की लिस्ट राष्ट्रीय पार्टियों को सौंपेंगे, इसके अनुसार टिकट की मांग की जाएगी ।

चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष जयसिंह वर्मा ने कहा कि संगठन में सबसे ज़रूरी संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा होनी चाहिए तथा संगठन के साथ जुड़े सभी साथियों का आपस में विश्वास, सहयोग के साथ अनुशासन होना बहुत ही ज़रूरी है। बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन संवाल, मध्य प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष शंकर प्रजापति, यूपी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्र टांक एडवोकेट, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र जावला, पप्पू शंकर, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पंडित हरेंद्र, दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सनोरिया, मिथलेश खलीफा मध्य प्रदेश के प्रदेश संयोजक सीताराम, कांतिलाल, रमेश प्रताप, अशोक कुमार सहित देश के सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App