खेलो इंडिया में चमके डीएवी कालेज के छात्र

By: May 1st, 2022 12:02 am

चंडीगढ़, 30 अपै्रल(ब्यूरो)

मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन, चंडीगढ़ की ख्याति में एक और उत्कृष्ट उपलब्धि जोड़ते हुए, कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्होंने विभिन्न आयोजनों में पंजाब विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। एमसीएम की निशानेबाज वंशिका और गुरनूर रायफल शूटिंग स्पर्धा में पंजाब यूनिवर्सिटी टीम का हिस्सा थीं और उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते।

एमसीएम की कोमल ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता और सान्या ने तलवारबाजी में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। प्रिंसीपल डॉ. निशा भार्गव ने विजेताओं को इस तरह के एक सम्मानित मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुछ छात्राओं के नाम प्रसिद्ध हैं, जिनमें क्रिकेटर हरलीन देओल, तान्या भाटिया और रिद्धिमा शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App