बरठीं के चंदन भारतीय महिला हैंडबाल टीम के कोच

By: Jun 19th, 2022 12:03 am

निजी संवाददाता— बरठीं
बरठीं कस्बे के चंदन ठाकुर ग्रीस में चल रही यूथ बीच हैंडबाल प्रतियोगिता में बतौर कोच अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चंदन की इस उपलब्धि से इलाके में खुशी की लहर है। यह प्रतियोगिता ग्रीस में 14 से 19 जून तक चलेगी। विश्व हैंडबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का कोच बनकर सेवाएं देना वास्तव में गर्व का विषय है।

उल्लेखनीय है कि चंदन ठाकुर बरठीं के री गांव के स्थायी निवासी हैं। इनके पिता शमशेर सिंह आर्मी से सबमेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं तथा माता ऊषा देवी गृहिणी हैं। चंदन ठाकुर 2004 हैंडबाल खेल से स्पोट्र्स कोटा से आर्मी में भर्ती हुए थे। उन्होंने आर्मी की हैंडबाल टीम से काफी प्रतियोगिताओं में भाग लिया व मेडल जीते। चंदन ठाकुर 2019-2020 में एनआईएस व 2021 में आर्मी से सेवानिवृत्त हुए। वर्तमान में चंदन ठाकुर लवली यूनिवर्सिटी जालंधर (पंजाब) में बतौर हैंडबाल कोच अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App