मनाली की आंचल ठाकुर ने स्विट्जरलैंड में लहराया तिरंगा

By: Jun 19th, 2022 12:04 am

दुनिया की 70 महिलाओं के साथ फतह की एललेनहार्न चोटी

निजी संवाददाता— मनाली
मनाली की होनहार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ठाकुर ने स्विजरलैंड की चोटी एललेनहार्न में भारत का झंडा लहरा दिया है। आंचल ठाकुर ने इस सफलात की खुशियां इंटरनेट पर शेयर कीं। आंचल ने बताया कि उन्होंने हाल ही में भारतीय ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। 25 देशों की 80 महिलाओं के साथ चार हजार मीटर ऊंची चोटी को फतह करने का अहसास अविश्वसनीय रहा।

आंचल ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार व दोस्तों को दिया। आंचल ने बताया कि हालांकि उन्हें स्कीइंग के ढलानों में जौहर दिखाने का हुनर प्राप्त है, लेकिन यह अभियान उनके लिए रोचक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पैराग्लाइडिंग का अनुभव करवाने वाले आंचल ठाकुर के पिता रोशन ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें बेटी आंचल पर नाज है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App